Viral Video

रायपुर में ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, हर तरफ धुआं ही धुआं

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आ रहा है बिजली विभाग के सब डिवीजन गुढ़ियारी में आग लग गई।

पुलिस ने 3 किमी पहले ही रोड ब्लॉक कर दिया है आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और उनमें भरा डीजल रिसकर इधर-उधर गिर रहा है। यह ट्रांसफार्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कोटा में है।