news

होला मोहल्ला देखने जा रहे 2 युवकों के साथ हुआ भयानक हादसा, मौके पर दर्दनाक मौत

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब के बुढलाडा के होला मोहल्ला पर गए 2 युवकों के साथ दर्दनाक हासदा हो गया जिसमें उनकी मौत होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक होला मोहल्ला पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे।जब वह चीमां मंडी के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो जाने के कारण मौत हो गई। मास्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि बुढलाडा हलके से संबंधित 6 युवक मोटरसाइकिल से श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे, तभी चीमां मंडी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।