थानेदार पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप, आप नेता और थानेदार के बीच हुई झड़प, देर रात थाने पहुंचे सैंकड़ों समर्थक
थानेदार पर शराब पीकर ड्यूटी करनी के आरोप,
आप नेता और थानेदार के बीच हुई झड़प
देर रात थाने पहुंचे सैंकड़ों समर्थक
वंदे भारत- ( महिमा ठाकुर ) जालंधर से आप नेता और थानेदार के बीच झड़प का एक मामला सामने आया है जहां थानेदार ने आप नेता को दबके मारे। आप नेता ने थानेदार पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद थाने में नेता के कई समर्थक आ पहुंचे। थाने के एसएचओ ने उन्हें शांत करवाया और आश्ववासन दिया की व थानेदार पर जल्द कारवाई करेंगे। अवतार नगर के रहने वाले आप नेता अमन किसी मामले में थाने गए थे। उन्होंने थानेदार पर आरोप लगाया कि वह नशे में थे और सबसे बदतमीजी कर रहे थे। आप नेता अमन ने बताया कि जब वह थाने पहुंचे तो थानेदार ने उन्हें भी दबके मारे
अमन के समर्थकों ने भी थाने में जमकर हंगामा किया। जानकारी में पता चला है कि थानेदार का सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है, और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।एसएचओ गगनदीप सिंह सेखो ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

