Punjab

आखिर क्यों आई हवाई किराये में भारी गिरावट :ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्र सरकार ने दावा किया है कि बीते दो दिनों में हवाई किराये में भारी गिरावट 

वंदे भारत 24 -:  केंद्र सरकार ने दावा किया है कि बीते दो दिनों में हवाई किराये में भारी गिरावट आई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने एयरलाइंस के साथ हवाई किरायों को लेकर बैठक की थी जिसके बाद एयरफेयर में 60 फीसदी तक की कमी आई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर रूट के लिए 5 जून को 6 जून के लिए टिकट बुकिंग करने पर हवाई किराया 11,913 से 18,592 रुपये था. लेकिन 6 जून को 7 जून को यात्रा करने के लिए टिकट बुक करने पर किराया घटकर 10,626 से 16,506 रुपये हो गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली-लेह का किराया पहले 8658 से 26,644 रुपये हुआ करता था जो घटकर 9707 से 16,034 रुपये रह गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली-पुणे, दिल्ली-अहमदाबाद, रूट्स के लिए किराये में कमी आई है.