Crime

गोलीबारी से फिर थर्राया अमेरिका टैक्सास के एक क्लब में अंधाधुंध फायरिंग 8 लोग घायल

(वंदे भारत) :- अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। ताजा मामला टेक्सास के एल पासो का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात टेक्सास के एल पासो के एक कल्ब में पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गएमी  रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एल पासो में शाम 9:45 बजे के आसपास शहर के स्वान ड्राइव में गोलीबारी हुई थी। बता दें कि पीड़ितों के बारे में तुरंत कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

गोलीबारी में आठ लोग हुए घायल

एल पासो फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और तीन अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य दो की हालत का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इम मामले में अभी कोई गिरफ्तारी हुई या नहीं। एल पासो पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग के संयुक्त संचार विभाग ने अतिरिक्त जानकारी के लिए समाचार एजेंसी एपी को भी कोई जवाब नहीं दिया है।