हेमंत सोरेन को एक और बड़ा झटका, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
हेमंत सोरेन को एक और बड़ा झटका,
कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा
वंदे भारत- (महिमा ठाकुर) पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट में आज पेश किया गया। वहां से उन्हें 5 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया। दरअसल ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की ही रिमांड स्वीकार की है। इससे पहले गुरुवार को भी सीएम हेमंत को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। जहां 2 घंटे तक बहस चली थी। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया था। रिमांड की अवधि कल से शुरू होगी।

