ऑटो चालक ने की डीएसपी दलवीर की हत्या देखे कैसे रचा प्लान
वंदे भारत– बस्ती बावा खेल नहर के पास कत्ल हुए डीएसपी दलबीर सिंह देओल केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने केस मैं एक आरोपी गिरफ्तार किया है, जो पेशे से आटो चालक है। सूत्र बता रहे हैं कि आटो चालक ने ही डीएसपी की गोली मारकर हत्या की है।

दरअसल डीएसपी इस चालक के आटो में बैठकर जा रहे थे। तभी उनकी आटो चालक के साथ बहस हो गई और उसने उन्हीं की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस पूरी तरह से सुलझा लिया है। इसकी प्रैस वार्ता वीरवार सुबह होगी।बता दें कि बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी देओल की लाश मिली थी। उनके माथे से गोली आर-पार हुईथी। इस केस को ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। बताया जा रहा है कि आटो चालक सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिससे केस से पर्दा उठा है।

