Political

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी AAP में होंगे शामिल

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)   लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, बस्सी पठाना से पूर्व कांग्रेस MLA गुरप्रीत सिंह जी.पी. आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है| पता चला है कि कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में जी.पी. आप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि फतेहदढ़ साहिब से जी.पी. को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है