breaking

मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, सेना की वर्दी में 5 बंदूकधारियों ने मॉल में की अंधाधुंध फायरिंग, ग्रेनेड भी फेंका, 15 की मौत

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) रूस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध की। इस हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हमलावरों की संख्या पांच बताई जा रही है। गोलीबारी के बाद मॉल में अफरा तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, हमलावर सेनी की वर्दी में थे. हमलावरों ने मॉल पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे मॉल में भयंकर आग लग गई।