पंजाब में BJP ने चुनाव कमेटी का किया गठन, जाखड़ के बाद दूसरे स्थान पर कैप्टन; जानें पूरी लिस्ट
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर काफी उत्साहित हैं। चुनाव की तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही है। पार्टी ने प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में पंजाब की चुनाव कमेटी का गठन कर दिया है।इस कमेटी में 19 सदस्य होंगे। वरिष्ठता सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दूसरे नंबर पर है।
कमेटी इस प्रकार है
सुनील जाखड़ प्रदेश प्रधान, कैप्टन अमरिंदर सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, इकबाल सिंह लालपुरा संसदीय बोर्ड के सदस्य, सोम प्रकाश केंद्रीय राज्य मंत्री, तरुण चुग राष्ट्रीय महासचिव, अश्वनी शर्मा पूर्व प्रदेश प्रधान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, मनोरंजन कालिया पूर्व प्रदेश प्रधान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, अविनाश राय खन्ना राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हैं।
कमेटी में ये भी शामिल
वहीं दूसरी ओर हरजीत सिंह ग्रेवाल विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में, मंथरी श्रीवासुलू संगठन महामंत्री , राकेश राठौर प्रदेश महासचिव, दयाल सिंह सोढ़ी प्रदेश महासचिव, अनिल सरीन प्रदेश महासचिव, जगमोहन सिंह राजू प्रदेश महासचिव, परमिंदर सिंह बराड़ प्रदेश महासचिव। एक्स आफिसो जय इंदर कौर महिला मोर्चा की प्रदेश प्रधान, सुदान सिंह राष्ट्रीय उप प्रधान, विजय रूपाणी प्रदेश प्रभारी और नरेंदर रैना सह प्रभारी।

