breakingIndianews

बादल फटने से आई बाढ़, धराली बाजार हुआ पूरी तरह तबाह

वन्दे भारत 24 : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। बादल फटने से भारी ताबाही मच गई है। इस बाढ़ में दर्जनों घर बह गए हैं। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, 10 से 12 मजदूर दबे हुए हैं। बादल फटने से कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आ रही है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है।

वहीं धराली में आई बाढ़ के पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। सीएम धामी ने आगे कहा कि, SDRF और NDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हूं।

बादल फटना एक कुदरती प्रक्रिया है,लेकिन नदी किनारे ऐसे निर्माण तबाही को दावत देना है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे 30 सेकेंड में कैसे दर्जनों मकान बहते चले गए। पानी आते ही वहां चीख पुकार मच गई, लेकिन लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। सैलाब के साथ बड़े बड़े पत्थर और लकड़ी के लट्ठे भी बहते हुए नीचे आए और जिनकी चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *