Edition

May 18, 2024 11:16 pm

फगवाड़ा में यूनिवर्सिटी के बाहर गोलीबारी,पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, एक को गोली लगी, 3 के सिर फटे

May 18, 2024 11:16 pm

149 Views

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) पंजाब के जालंधर-लुधियाना हाईवे पर फगवाड़ा के पास स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के बाहर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया था कि एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विवाद बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। मामले की सूचना मिलते ही थाना सतनामपुरा की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।

घटना में जख्मी हुए सत्यम में बताया कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से फ्री होकर ग्रीन वैली एरिया में गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान 3 बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मनी नामक युवक ने गोलियां चला दी।घटना में जख्मी युवक को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के आदर्श त्रिपाठी ने कहा- सत्यम ने साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला किया। वारदात के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर ने कहा- केस में करीब सात से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

त्रिपाठी बोले- दोस्त को छुड़ाने गया तो मेरे साथ की गई मारपीट

दूसरे पक्ष के आदर्श त्रिपाठी ने कहा- सत्यम ने अपने साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला किया। सत्यम के साथियों ने बैल्टों और कड़े से हम पर कई वार किए। हमारी कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। मेरे दोस्त का विवाद पहले सत्यम के साथ हुआ था। जब रात में मैं अपने दोस्त को लेने के लिए पहुंचा तो वहां पर सत्यम और उसके साथी मेरे दोस्त से मारपीट कर रहे थे।जब वह छुड़वाने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपियों ने हमला कर दिया। त्रिपाठी ने कहा- मैं जब इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचा तो सत्यम के साथियों ने उस पर अस्पताल के गेट पर भी हमला किया।

बाजू पर लगी गोली, पेट से छूकर निकली

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब ढ़ाई बजे हुई। सत्यम की बाजू पर गोली लगी थी, जोकि आर-पार हो गई। वहीं, दूसरी गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया।

सत्यम ने आरोप लगाया है कि मनी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। कपूरथला जेल में वह सजा काट रहा था। वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। उल्टा उन पर हमला किया गया था। पुलिस जल्द मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।

aashikaa govind
Author: aashikaa govind

100% LikesVS
0% Dislikes