भारत-पाक सीमा पर पानी से जंग लड़ रहे BSF के जवान, रावी दरिया का जल स्तर बढ़ने से डूब गए पोस्ट
वंदे भारत– भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की ओर से जहां गत दिनों पाक तस्करों की ओर से भारतीय क्षेत्र में भेजे जाने वाले ड्रोन, नशे व हथियारों की देश विरोधी गतिविधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया था वहीं अब पिछले बुधवार से रावी दरिया में बढ़े पानी के स्तर से बीएसएफ के जाबांज जवान पानी के साथ जंग लड़ रहे है।
चाहे ड्रेन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को रावी में सवा लाख क्यूसेक के करीब पानी चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी रावी के किनारों के साथ लगती भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान पुरी चौकसी के साथ देश की रक्षा कर रहे है। जानकारी के अनुसार रावी दरिया के बढ़े पानी के स्तर से जहां कंटीली तार से पार पड़ती जमीनों में काश्त की गई किसानों की फसल डूब गई है वहीं सीमा पर लगाई गई कंटीली तार पानी में डूबने के अलावा सेक्टर के अधीन आती कुछ सबंधित बीओपी भी रावी के तेज बहाव से प्रभावित हुई है।

जवानों के हौंसले बुलंद
जहां तक कि रावी का पानी कुछ पोस्टों में खड़ा होने से जवानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद बीएसएफ के जवानों के हौंसले बुलंद है और वह कंटीली तार के नजदीक खड़े पानी में आधुनिक हथियारों के साथ लैस होकर गश्त कर रहे है और पैनी नजर रखे हुए है।
बीएसएफ के सेक्टर गुरदासपुर के जवान माधोपुर से लेकर अजनाला सेक्टर तक करीब 134 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात है। इसके अधीन आने वाली कई जगहों पर रावी दरिया के नजदीक अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। गौरतलब है कि पिछले साल भी पानी का स्तर बढ़ने के चलते पोस्टें व टावर प्रभावित हुए थे।
सवा लाख क्यूसिक पानी चल रहा है
रावी के पानी सबंधी बातचीत करते हुए ड्रेन विभाग के एक्सईयन दिलप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार को रावी दरिया में करीब सवा लाख क्यूसिक पानी चल रहा है। जबकि बारिश भी हो रही है और यदि इसी तरह बारिश होती रही तो पानी का स्तर बढ़ने का अनुमान है।
