पंजाब में ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, माइनस में पहुंचा पारा, जानें आगे का हाल…
पंजाब में ठंड ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड,
माइनस में पहुंचा पारा, जानें आगे का हाल…
वंदे भारत- समूचे उत्तर भारत समेत पंजाब में ठंड का कहर आने वाले 5 दिन भी जारी रहेगा। हवा में नमी की मात्रा, हवा की गति शून्य, एक या दो किलोमीटर प्रति घंटा और बारिश का अभाव बरकरार रहने जैसी अनुकूल परिस्थितियां कोहरे को अलविदा कहने का मौका नहीं देंगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बीती रात की सर्दी ने पंजाब की ठंड के 9 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

9 साल पहले पंजाब के अमृतसर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया था और मौजूदा साल के जनवरी महीने में बीती रात का नवांशहर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस यानी 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 14 जनवरी की रात में नवांशहर का न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ मध्यसागर की तरफ से अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ से आगे की तरफ बढ़ता है लेकिन आने वाले 6 से 7 दिनों में पश्चिम विक्षोभ आगमन की कोई संभावना नहीं दिख रही। ऐसे में लोगों को सर्दी से जल्द छुटकारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही।


बीती रात फिर पड़ी हाड़ कंपा देने वाली ठंड चंडीगढ़ मौसम विभाग के आंकड़ों का कहना है कि बीती रात पंजाब के अमृतसर जिले का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्नी सैल्सियस, लुधियाना का 3.3 डिग्री सैल्सियस, पटियाला का 3.1 डिग्री सैल्सियस, पठानकोट का 4 डिग्री सैल्सियस, जालंधर का 4.3 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना के हलवारा का 4.6 डिग्री सैल्सियस, बठिंडा का 3 डिग्री सैल्सियस, फरीदकोट का 3.5 डिग्री सैल्सियस, गुरदासपुर का 3.5 डिग्री सैल्सियस, नवांशहर का माइनस 0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

7 दिन तक बारिश की कोई संभावनानहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग के प्रभारी ए. के. सिंह का कहना है कि अगर बारिश की एक फुहार भी गिर जाती तो कोहरा साफ हो जाता। पश्चिम विक्षोभ बरसात के लिए जिम्मेदार होता है। पश्चिम विक्षोभ पश्चिम से चल कर हिमालयकी तरफ से अफगानिस्तान, पाकिस्तान की तरफ से होते हुए भारत में प्रवेश करता है। इसकी वजह से उत्पन्न हवा पश्चिम से पूर्व की तरफ बढ़ती है। आने वाले 7 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
जनवरी में पंजाब के सर्वाधिक न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड
वर्ष जिला तापमान (डिग्री सैल्सियस) 2015 अमृतसर माइनस एक 2019 पटियाला 1.4 2020 लुधियाना 0.3 2024 अमृतसर 1.4 (12 जनवरी) 2024 लुधियाना 1.0 (15 जनवरी) 2024 पटियाला 3.1( 15 जनवरी) 2024 नवांशहर माइनस 0.4 (15 जनवरी) 2024 नवांशहर माइनस 0.2 ( 14 जनवरी)


