सीएम से दूरी, आखिर विधायक की क्या है मजबूरी? सीएम के प्रोग्राम में विधायक जाते नहीं या बुलाए नहीं जाते?
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) आम आदमी पार्टी में आजकल अजीबो गरीब खेल चल रहा है। विधायकों की लगातार मुख्यमंत्री से दूरी बढ़ती जा रही है। और विधायकों की दूरी जनता के साथ। कानून व्यवस्था से लेकर विकास के काम न होने को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पूरी तरह से निशाने पर हैं। बुधवार को CM भगवंत मान जालंधर में थे । प्रोटोकॉल के मुताबिक सीएम के प्रोग्राम में जालंधर के सभी विधायकों का होना जरूरी है। प्रोग्राम में जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा, करतारपुर से विधायक वं मंत्री बलकार सिंह और नकोदर से विधायक इंद्रजीत कौर मान सीएम के साथ रहे। मगर पार्टी के जालंधर से चौथे विधायक शीतल अंगूराल नदारद रहे। वह पहले भी CM के कई फंक्शन से दूरी बना चुके हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर वेस्ट हलके के विधायक CM के फंक्शन से दूरी क्यों रखते हैं। सवाल यह है कि CM से आखिर विधायक शीतल अंगूराल की दूरी क्यों रहती है। सवाल यह भी है कि क्या CM से दूर रहने का विधायक को कोई आदेश है। सवाल यह भी है कि सीएम के प्रोग्राम में विधायक जाते नहीं है या उन्हें बुलाया ही नहीं जाता है?
अंसलियत कुछ भी हो, मगर CM से जालंधर वेस्ट विधायक की दूरी जालंधर वेस्ट के लोगों पर भारी पड़ रही है

