जालंधर में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया डॉ. भीमन राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस
जालंधर में आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूलमालाएँ अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान रजिंदर बेरी ने की। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब अम्बेडकर ने भारत को ऐसा संविधान दिया, जो आज भी हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि देश का कानून और व्यवस्था आज भी उसी संविधान की भावना के अनुसार संचालित होती है। बेरी ने कहा कि परिनिर्वाण दिवस पर हम सभी उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि देशहित में उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के प्रति देशवासियों के दिलों में सदैव सम्मान बना रहेगा।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें सुरिंदर कौर (हल्का इंचार्ज जालंधर वेस्ट), डॉ. जसलीन सेठी, पवन कुमार, सुदेश भगत, विपिन कुमार, अरुण रतन, दीपक शर्मा मोना, राकेश कुमार, राजीव शर्मा, नरेश वर्मा, परमजोत शैरी चड्ढा, जगजीत जीता, सतपाल मिक्का, एडवोकेट विक्रम दत्ता, रविंदर लाडी, पल्लवी, हुसन लाल, करण कौशल, हरमीत साबा, अश्वनी शर्मा, नवदीप जरेवाल, रवी बग्गा, तिलक राज चोहका, परमजीत गोल्डी, भारत भूषण, ब्रह्मदेव सहोता, लक्ष्मण महे, आनंद बित्तू, वरिंदर काली, हमीद मसीह, कीमती सैणी, विक्की आबादपुरा, यशपाल सफरी, अश्वनी सोंधी, विकास संगार, मनदीप जसल, विजय दकोहा, टोनी जिंदल और मुनीश पाहवा शामिल थे।


