केजरीवाल और कविता से एक साथ पूछताछ करेगी ED, खुलेंगे दिल्ली शराब घोटाले के राज?

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) दिल्ली शराब नीति मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस एमएलसी के. कविता से आज ईडी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। कविता की रिमांड कल खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें अदालत में पेश किया था और 5 दिन की रिमांड की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने 3 दिन की ही रिमांड दी।
कविता से और पूछताछ करेगी ईडी
ED ने अदालत को बताया कि के. कविता से अभी पूछताछ जरूरी है। कविता का आमना-सामना कुछ लोगों से करवाना है। ईडी ने बताया कि मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया गया, जो फोरेंसिक रिपोर्ट आई थी, उसको के कविता के सामने रखकर पूछताछ करनी है।
कविता-केजरीवाल से आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
ED के सूत्रों की मानें तो कविता और केजरीवाल से एक ही जैसे सवाल अलग-अलग बैठाकर किए जाएंगे। दिए गए जवाबों में विरोधाभास मिलने पर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ईडी की जांच में सामने आया था कि कविता के जरिए आम आदमी पार्टी और उसके नेताओ तक 100 करोड़ रुपये पहुंचे थे, जिसका इस्तेमाल चुनाव के दौरान हुआ था।

