news

हर महिला अपनी गरिमा की हकदार…’, सुप्रिया श्रीनेत के भद्दे पोस्ट पर Kangana Ranaut ने लगाई लताड़, जानें पूरा मामला

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत पर तंज कसा है. एक्टर्स ने ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है।

क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक.’

महिलाओं का अपमान करने से बचें- कंगना

कंगना रनौत ने ट्वीट में आगे लिखा, ‘हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए…हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए. हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है…’

मेरा FB-इंस्टा अकाउंट हैक हुआ- सुप्रिया

वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, मेरे मेटा अकाउंट (FB और Intsa) पर किसी अनजान व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिसे हटा दिया गया है। उन्होंने आगे लिखा, जो कोई भी मेरा करीबी है वह जानता होगा कि मैं कभी भी एक महिला के लिए ऐसा नहीं कहूंगी. हालांकि मुझे अभी पता चला है कि एक पैरोडी अकाउंट (@सुप्रियापैरोडी) मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर ट्विटर चला रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सुप्रिया के इस्टा अकाउंट से कंगना को मंडी सीट से टिकट मिलने पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था।एक्टर्स की एक तस्वीर लगाकर सुप्रिया ने लिखा था कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? पोस्ट डालने के बाद विवाद बढ़ गया और सुप्रिया ने Insta से वो पोस्ट हटा ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसका स्कीनशॉट लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर खूब हमला बोला. दिल्ली बीजेपी के एक नेता ने प्रियंका गांधी और कांग्रेस से इस पोस्ट को लेकर सवाल पूछा है।