पुलिस विभाग में शोषण का आरोप , महिला कर्मचारी ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु
वन्दे भारत 24 : पुलिस विभाग में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। चतुर्थ श्रेणी की महिला ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है कि पुलिस विभाग में तैनात एक अधिकारी ने उसका शोषण किया है।
उत्तराखंड पुलिस विभाग के इस महिला मुलाजिम का आरोप है कि जब उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो उसकी आवाज को दबाया गया। उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए उसे जेल में बंद किया गया। जेल से बाहर आने के बाद पुलिस विभाग से कई अधिकारी उनके निवास पर आए और मानसिक प्रताड़ना की गई।
पुलिस महानिदेशक सहित कई उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन उनकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। ऐसे में पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए या उन्हें मृत्युदंड दिया जाए।

