news

कनाडा में व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग,गैंगस्टर गोल्डी और पटियाल ने किया हमले का दावा

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)  कनाडा में भी भारतीय-कनाडाई जबरन वसूली गिरोह एक्टिव होने लगे हैं। बीते दिनों कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त फायरिंग से जुड़ी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। कनाडा में एक्टिव गैंग का दावा है कि इस वीडियो में फायरिंग करने वाला भारतीय गैंगस्टर है।

कनाडा के एक सीनियर जर्नलिस्ट ने जानकारी साझा की है कि वीडियो में फायरिंग करने के बाद सबसे पहला दावा गोल्डी बराड़ की तरफ से किया गया, लेकिन उसी समय एक और दावा सामने आया, जिसमें गोल्डी बराड़ के प्रतिद्वंदी गिरोह लक्की पटियाल ने भी इस फायरिंग की घटना को अंजाम देने का दावा किया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है