पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने अस्पताल में तोडा दम
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर 79 वर्षीय सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उपचार चल रहा था।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा से निकले नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक आखिरी कुछ सालों में भाजपा से जुड़े थे और कई राज्यों में गवर्नर के तौर पर सेवाएं दें रहे थे।
हालांकि बीते कुछ सालों से वह सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी। सत्यपाल के निधन पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है।

