सोना हुआ लखटकीया , चांदी 1.16 लाख प्रति किलोग्राम के पार
सोने और चांदी की कीमतों में आया फिर से उछाल
सोने की कीमत एकबार फिर से 1 लाख रुपये प्रति १० ग्राम पार कर गई है। जबकि चांदी ने भी सप्ताह के तीसरे दिन बाज़ार खुलते ही सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल 2025 में सोने की कीमत ने एक न्य शिखर छू लिया और इसकी कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । बुधवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वपर शुरू हुआ सोने एकबार फिर 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की सीमा पार कर गया , जबकि दूसरी तरफ चांदी ने भी हाई रिकार्डेड 1.16 लाख प्रति किलो ग्राम को छू लिया।पिछले दो दिनों में सोने की कीमत 98000 से बढ़कर 100453 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई है जोकि लगभग 2000 रुपये महंगा हो गया। ये सिर्फ फ्यूचर व्यापार में ही नहीं बलकि घरेलु बाजार में भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखि गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने 9 कैरेट सोने के लिए हॉलमार्किंग मानकों को मंजूरी दे दी है, जिससे यह आधिकारिक तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की हॉलमार्किंग प्रणाली का हिस्सा बन गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है और यह नियम इसी महीने, जून 2025 से लागू होगा।
BIS के अनुसार, 9 कैरेट सोने की न्यूनतम शुद्धता 375 भाग प्रति हज़ार होनी चाहिए, और अब इस पर भी अन्य स्वर्ण श्रेणियों के समान नियम लागू होंगे। ज्वैलर्स और हॉलमार्किंग केंद्रों को जुलाई 2025 से इसका पालन करना होगा।
भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँच गई हैं, ₹98,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर गईं और MCX पर कुछ समय के लिए ₹1,00,453 तक पहुँच गईं। इसके कारण कई उपभोक्ता बाज़ार से बाहर हो गए हैं। 9 कैरेट सोने (जिसकी कीमत जीएसटी सहित लगभग 38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है) को हॉलमार्किंग प्रणाली का हिस्सा बनाकर रखना सरकार का लक्ष्य है:

