CrimeJalandharnews

एनआरआई के घर में घुसे कच्छागिरोह के चोर , 27 तौले सोना एवं 3 लाख रुपये कैश लेकर हुए रफ़ूचकर

चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सी.सी टीवी में कैद हुए चोर

जालंधर के फिल्लौर में काला कच्छा गैंग के बाद अब शहर में निक्कर गैंग चोर की दहशत शुइरु हो गई ह। पिछले एक महीने में चोरों ने यह तीसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है । चोरी को अंजाम देते हुए चोरों ने टी-शर्ट एवं निक्केर पहनी हुई थी। कुछ दिन पहले इन चोरों के द्वारा हाईवे के नज़दीक गोपाल एन्क्लेव में स्थित एनआरआई के घर को निशाना बनाया। जहाँ उनहोंने 27 तौले सोना और 3 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल एन्क्लेव नीतू थापर ने बताय की उसका पति माइकल अमरीका का वासी है । वह अपने घर पैर एक लोती बेटी की साथ रहती है उनहोंने बताया की 11 जुलाई को उनकी भाभी अपने परिवार के साथ उनको मिलने आई थी । तभी उनहोंने कश्मीर घूमने की योजना बनाई और 13 जुलाई को उसने घर की जिम्मेवारी मुनीश को दे दी जोकि उनके घर पर पी .जी रहता था। 17 जुलाई को मुनीश ने उनको फोन करके बताया कि उनके घर पैर कुछ चोर ने हमला किया है और मुझे बंधक बना लिया है तथा सारा सामान चोरी कर लिया है ।
नीतू थापर ने बताया की वह तुरंत कश्मीर से वापिस आ गए। जब नीतू ने घर पैर लगे सी सी टीवी कैमरों की जाँच की तो पता लगा की 5 चोर उनके घर की खिड़की तोड़कर कर घर में शामिल हुए जिन्होने टी शर्ट एवं निक्कर पहनी हुई थी थान इंचार्ज भूषण कुमार ने बताया की उनहोंने मामला दर्ज कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *