जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भयानक हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत;मंजर देख कांप उठी रूह
जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भयानक हादसा,
3 लोगों की दर्दनाक मौत;मंजर देख कांप उठी रूह
वंदे भारत- इस समय की ख़बर जालंधर से आ रही है जहां जालंधर -अमृतसर हाईवे पर भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर -अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक ट्राली में कार टकराने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई जिसके चलते कार सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और दो व्यक्ति शामिल थे। मिली जानकारी में पता चला है कि यह हादसा ओवर स्पीड के कारण हुआ है। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए हैं। थाना 1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जान शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा की फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।


