news

मकसूदां सब्जी मंडी में भारी हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जानें वजह

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) मकसूदां सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह बहुत भारी हंगामा हुआ। मंडी में फड़ियों को ठेके पर दिए जाने का विरोध किया गया। मकसूदां सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी के गेट पर पहले तो ताला जड़ा फिर रोष प्रदर्शन शुरू किया। मंडी बोर्ड को कहा गया कि वह जल्दी से जल्दी ठेका करे। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की तरफ से मनमर्जी से वसूली करने की धमकियां मिल रही है।

फड़ी संचालकों का आरोप है कि जब फड़ियां मंडी पीछे वाले गेट के साथ शिफ्ट की गई थी तो मंडी बोर्ड ने इन्हें ठेके पर न देने का विश्वास जताया था।जबकि चंद वर्ष बीतने के बाद अब इसे ठेके पर दे दिया गया है। जिसके चलते ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से वसूली करने की धमकियां मिल रही है।ऐसे में मंडी बोर्ड को यह ठेका जल्द से जल्द रद्द करना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे फड़ी एसोसिएशन के सदस्यों ने मंडी में प्रवेश कर रही गाड़ियों को रोका, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है।