news

पंजाब में नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार,घर के अंदर ही छाप रहे थे नकली नोट

Oplus_131072

वंदे भारत(हर्ष शर्मा)। पंजाब की बटाला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 लाख रुपए के नकली नोटों, 2 वाहनों और नकली नोट छापने वाले उपकरणों के साथ एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नोट छापने के बाद दंपती पहली बार हिमाचल में नकली नोट सप्लाई करने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस मुख्यालय में जानकारी देते हुए एसएसपी अश्विनी गोटियाल ने बताया कि बटाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव सैदमुबारक के पास एक विशेष चौकी स्थापित की थी कि सुखबीर सिंह और उसकी पत्नी गुरिंदर कौर निवासी गांव तरसिक्का (अमृतसर ग्रामीण) को वरना कार के साथ काबू किया, तलाशी लेने पर दंपत्ति के पास से गाड़ी में से 27 लाख रुपए बरामद हुए, जबकि पूछताछ के दौरान 3 लाख रुपए और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरण के साथ एक और कार बरामद हुई।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दंपति ने बताया कि उन्होंने नकली नोट छापने का काम करीब 6 महीने पहले शुरू किया था, लेकिन अभी पहली बार सप्लाई के लिए हिमाचल निकले थे. एसएसपी ने आगे बताया कि पकड़े गए सुखबीर सिंह ने पहली बार नकली नोट छापना भी शुरू किया था।वह एक बैंक में नौकरी करता था और वहां भी करोड़ों रुपए के गबन का आरोप लगने के बाद वह जेल से वापस आ गया है और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. फिलहाल जांच के मुताबिक एक और आरोपी की तलाश को ही है जिसकी संलिप्तता इस जा रही है सारे काम में थी. इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।