पंजाब में अब नहीं बसेगी अवैेध कॉलोनी, CM भगवंत मान लेकर आ रहे सख्त बिल
वंदे भारत-(हर्ष) पंजाब सरकार जल्द ही एक ऐसा बिल लाने जा रही है जिससे भविष्य में गैर-कानूनी कॉलोनियां बनाने पर रोक लगेगी. पंजाब विधानसभा के अगले सत्र में यह बिल लाया जायेगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है यह कानून राज्य में गैर कानूनी कॉलोनियां बनाने वाले को सख्त सजा दिलायेगा.

उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर कानूनी कलोनाईजर सपने दिखा कर लोगों को लूटते हैं.पैसे कमाते हैं और उनकी गलतियों का खामियाजा आम लोग भुगतते हैं.
अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना मंजूरी लिये प्लाट बेच रहे कलोनाईजरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में गैर कानूनी कॉलोनियां बनाने की इजाजत नहीं देगी. इस जुर्म में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो कोई भी इस कानून का उल्लंघन करेगा- उसे कानूनी तौर पर बख्शा नहीं जायेगा.

रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्त खत्म
इसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री में भी आम लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में जमीन और सम्पत्ति की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्त खत्म को करने का लिया फैसला किया गया है. इस संदर्भ में आज मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले का आशय आम जनता को सुविधा देना है.मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री में आम लोगों को एनओसी लेने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लोगों का काफी समय इसमें बर्बाद हो जाता है. यह व्यवस्था भ्रष्टाचार का भी जरिया बन चुकी है. इसलिए इसे खत्म करना जरूरी था.

कलोनाईजरों पर भी कसेगा शिकंजा
इसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये भी कहा कि गैर कानूनी कलोनाईजरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पंजाब में इस संबंध में जल्द ही नया कानून बनाया जायेगा. भगवंत सिंह मान के मुताबिक विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल की मंजूरी ली जायेगी.

