news

मिजोरम में रेलवे का निर्माणाधीन पुल गिरा- 17 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां रेलवे द्वारा बनाए जा रहे पुल का हिस्सा गिर गया, जिससे 17 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोग मजदूर थे।सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुल आइजोल को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया जा रहा है। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने ट्रीट किया, “आइजोल के निकट सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज ढहने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हुई है। बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं। बचाव अभियान में मदद के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सामने आए हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”


पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। PMO ने ट्वीट किया, “मिजोरम में हुए पुल हादसे से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोया है उनके प्रति संवेदनाएं। मेरी कामना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों। राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रभावित हुए लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।”