news

पंजाब में लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मारी गोली, लूट के इरादे से आए थे लुटेरे

वंदे भारत– पंजाब के तरनतारन में बड़ी वारदात हुई है। लुटेरों ने पैट्रोल पंप के मालिक को गोली मार दी है।तरनतारन से जंडियाला गुरू मार्ग पर स्थित गांव कदगिल में स्थित पैट्रोल पंप पर ये वारदात हुई है। कार सवार हथियारबंद लुटेरों ने तेल डलवाने के बहाने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर मालिक को गोली मार दी।घायल पंप मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस के मुताबिक पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि गांव कदगिल के पंप पर 5 युवक कार में तेल डलवाने आए।जब पंप का सेल्समैन तेल डालने लगा तो पांचों ने पिस्टल निकाल ली। उन्होंने कर्मचारियों को गनपॉइंट पर ले लिया।

इसके बाद लुटेरे पंप के ऑफिस बैठे पंप मालिक शाम अग्रवाल से कैश निकालने के लिए आलमारी की चाबी मांगी।पंप मालिक ने इंकार किया तो लुटेरों और पंप मालिक के बीच बहस हो गई। इसी बीच लुटेरे ने पंप मालिक पर फायरिंग कर दी।जिससे एक गोली उनकी जांघ पर लगी। इसके बाद वह कैश लूटकर वहां से फरार हो गए।हालांकि लुटेरे कितना कैश ले गए, इसके बारे में मालिक के बयान लेने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।