JalandharPunjab

पंजाब में मौसम ने ली करवट, जालंधर में तेज़ बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

वन्दे भारत 24 : पंजाब में मौसम का मिजाज़ अचानक से बदल गया है । जालंधर सहित पंजाब के विभिन शहरों में बीते कुछ घंटों से लगातार तेज़ बारिश हो रही है। हालाँकि आज हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी की तपिश से कुछ राहत ज़रूर दी है । बता दें कि चंडीगढ़, लुधियाना, अंबाला और कईं अन्य शहरों में भी बारिश हो रही है। बीते दिन से राजस्थान और दिल्ली में घने बादल छाए रहे और बारिश होती रही। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिन तक हलकी बारिश होते रहने कि संभावना है। राहत कि बात यह है कि अब कुछ दिनों तक पंजाब का मौसम सुहाना बना रहेगा। घर से बाहर जाने, काम पर जाने वाले लोग मौसम की उपडेट देख कर ही निकलें। इससे आपको बारिश के चलते किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *