Punjab

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरायाः धर्मशाला टेस्ट के साथ सीरीज 4-1 से जीती

वंदे भारत (हर्ष शर्मा)  भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को 64 रन से हारा दिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली। HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरी पारी में 259 रन का बढ़त मिला, जो इंग्लैंड टीम हासिल नहीं कर पाई। इस तरह टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा

यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है।

भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं हारी है और लगातार 17 बार प्रतिद्वंद्वी टीम को ढेर किया है