ज्योति नूरां के साथ सेल्फी खिंचवाने को लेकर हो गया बड़ा कांड
(वंदे भारत) इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर तकरीबन रात के 3:00 बजे स्थानीय पेट्रोल पंप के पास सूफी सिंगर ज्योति नूरां का विवाद उस वक्त बढ़ गया जब एक नूरा के फैन ने सिर्फ सेल्फी खींचने के लिए बोला तो ज्योति के साथ वालों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया जिस की मेडिकल रिपोर्ट यह है

ज्योति नूरां के साथियों द्वारा मारपीट की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें घायल हुए सचिन बग्गा की मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है जिसको आप सबके साथ शेयर कर रहे हैं हमले में घायल सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा के रूप में हुई है। उसके बाएं हाथ में चोट हाई है। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसने शिकायत पुलिस को दी है।

घायल सचिन बग्गा ने कहा कि वह परिवार के साथ मोहाली से आ रहे थे। रास्ते में नकोदर रोड पर एक रेस्टोरेंट में खाने-पीने के लिए रुक गए। वहां पर ज्योति नूरां भी अपने साथियों के साथ आई थी। उन्होंने ज्योति से फोटो के लिए रिक्वेस्ट की। वह फोटो खिंचवा रहे थे कि ज्योति की टीम के सदस्यों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू की साथ उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और तलवार निकाल कर वार किए। उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। बग्गा ने कहा कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। बग्गा ने कहा कि उसके साथियों ने जब हाथ उठाया तो उसके बाद ज्योति नूरां ने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।पलिस थाना डिवीजन नंबर 4 के ASI हीरा लाल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर थे। उन्हें मैसेज आया कि नकोदर रोड पर कोई एक्सीडेंट हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो मामला झगड़े का निकला। घायल सचिन बग्गा को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। बाद में CCTV फुटेज निकलवाई गई। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
