CrimenewsPunjab

लुधियाना में अवैध इमारत की सील तोड़ने पर नेता गिरफ्तार

लुधियाना। नगर निगम की कार्रवाई के बाद एक बड़ा मामला सामने आया है। नगर निगम ने माल रोड स्थित धौलागिरी अपार्टमेंट में बने एक अवैध कमर्शियल दफ्तर को 29 अप्रैल को सील किया था। आरोप है कि अपार्टमेंट मालिक और कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी सुनील मडिया ने सील तोड़ दी। इस पर नगर निगम ने पुलिस को लिखित शिकायत भेजी, जिसके आधार पर मडिया को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि धौलागिरी अपार्टमेंट मूल रूप से रिहायशी था, लेकिन उसमें अवैध रूप से कमर्शियल दफ्तर बनाया गया। यही कारण था कि जोन-डी बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील किया था। सील टूटने के बाद निगम ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

यह घटना शहर में सील तोड़ने का पहला दर्ज मामला बताया जा रहा है। हालांकि नगर निगम के पास अब तक दर्जनों शिकायतें पुलिस को भेजी जा चुकी हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक रंजिश की चर्चा भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *