breakingBusinessCrimeJalandharPunjab

जालंधर में Woodland के नकली जूतों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, Speedways Tyre Treads Company पर छापा

जालंधर के सुच्ची पिंड क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी Woodland के नकली जूते बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली जूतों का स्टॉक बरामद किया है। यह कार्रवाई Woodland कंपनी की शिकायत पर की गई।

जानकारी के अनुसार, Woodland कंपनी के कर्मचारियों को लंबे समय से बाजार में नकली जूतों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जालंधर की Speedways Tyre Treads Company द्वारा Woodland ब्रांड के नाम पर नकली जूतों की सप्लाई की जा रही है। कंपनी ने इस संबंध में थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और सैकड़ों जोड़े नकली Woodland जूतों के जब्त किए। पुलिस ने कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ब्रांड की साख से खिलवाड़ करने और ग्राहकों को धोखा देने वाले ऐसे कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

जालंधर में Woodland के नकली जूतों का भंडाफोड़: Speedways Tyre Treads Company पर पुलिस की बड़ी रेड, भारी मात्रा में नकली जूते बरामद

जालंधर के सुच्ची पिंड क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी Woodland के नकली जूते बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने Speedways Tyre Treads Company पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली जूतों का स्टॉक बरामद किया है। यह कार्रवाई Woodland कंपनी की शिकायत पर की गई।

जानकारी के अनुसार, Woodland कंपनी के कर्मचारियों को लंबे समय से बाजार में नकली जूतों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जालंधर की Speedways Tyre Treads Company द्वारा Woodland ब्रांड के नाम पर नकली जूतों की सप्लाई की जा रही है। कंपनी ने इस संबंध में थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया।

सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और सैकड़ों जोड़े नकली Woodland जूतों के जब्त किए। पुलिस ने कंपनी के मालिक हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ब्रांड की साख से खिलवाड़ करने और ग्राहकों को धोखा देने वाले ऐसे कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *