बलकार सिंह से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार: UK में बैठे बेटे ने कॉल कर आतंकी लखबीर के नाम पर मांगे थे 2 करोड़
बलकार सिंह से फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार:
UK में बैठे बेटे ने कॉल कर आतंकी लखबीर के नाम पर मांगे थे 2 करोड़
वंदे भारत- ( सुरभि शर्मा ) पंजाब में जालंधर पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह लंडा हरिके के नाम पर फिरौती मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का बेटा यूके में बैठा है, जिसने फिरौती के लिए कॉल किया था। इसे लेकर शहर के उद्योगपति बलकार सिंह की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने एक केस दर्ज किया था।

टेक्निकल जांच के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर, होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं, केस में मक्खन सिंह के यूके रह रहे बेटे अमनजोत सिंह को भी नामजद किया गया है।
कारोबारी से मांगी थी दो करोड़ की फिरौती ADCP अदित्या ने बताया कि उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके के रूप में बताई थी। लखबीर के नाम पर आरोपियों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने कारोबारी को पैसा न देने पर भारी नुकसान भुगतने की धमकी दी थी।

दोबारा 5-6 फरवरी को की कॉल ADCP अदित्या ने बताया कि आरोपी ने उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से कॉल किया था। उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी माहिलपुर (होशियारपुर) की भूमिका का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में IPC की धारा 386 और 506 के तहत दर्ज कर लिया है।
