पड़ोसियों ने पतंग उड़ाने के लिए लड़के को छत पर बुलाया, फिर दी दर्दनाक मौत
पड़ोसियों ने पतंग उड़ाने के लिए लड़के को छत पर बुलाया,
फिर दी दर्दनाक मौत
वंदे भारत- पंजाब के अमृतसर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक को पतंग उड़ाने के लिए छत पर बुलाया गया. इसके बाद उसे मौत के घाट दिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची ने जांच और पूछताछ की. साथ ही परिवार की शिकायत पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मामला फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के संजय गांधी कॉलोनी का है. लोग खुशी-खुशी अपने घर में लोहड़ी का त्योहार मना रहे थे. इसी दौरान 22 साल के विकास को पड़ोसियों ने पतंगबाजी करने के बहाने अपनी छत पर बुलाया. परिवार का आरोप है कि इसके बाद कुछ लड़कों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

‘पड़ोसी बॉबी के घर की छत पर हो रही थी पतंगबाजी’
परिवार ने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल और लोगों से पूछताछ की. इस मामले में सब इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि विकास के पड़ोसी बॉबी के घर की छत पर लोहड़ी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा था. पतंगबाजी भी हो रही थी.

जल्द गिरफ्तार होंगे अन्य आरोपी- पुलिस
उन्होंने बताया कि कुछ लड़कों ने विकास को छत पर बुलाया था. वहां उसके साथ मारपीट की और मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर, त्योहार के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ. लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहा है कि आखिर उनके बेटे का क्या कसूर था जो उसकी हत्या दी. भारी संख्या में इलाके के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे.


