अकाली दल के बड़े नेता का बेटा ड्रग्स के साथ शिमला में काबू

वंदे भारत(हर्ष शर्मा) हिमाचल प्रदेश में पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को एक होटल से रेड मारकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। फिलहाल, सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा परकेश सिंह अपने चार साथियों के साथ शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास एक निजी होटल में रुके हुए थे। यहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर रेड डाली। मंत्री के बेटे से 42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

