Crime

पंजाब में भ्रष्टाचारियों के पीछे पड़ी मान सरकार, अब चिटफंड कंपनी ‘परल’ की प्रॉपर्टी पर कसा शिकंजा

वंदे भारत- पंजाब सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने का बड़ा कदम उठाया है। भगवंत मान सरकार ने चिटफंड कंपनी ‘परल’ की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  इसे लेकर सीएम भगवंत मान ने ट्रीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि इस मामले की कार्रवाई पूरी होते ही जल्द नीलामी कर दी जाएगी। साथ ही जनता को उनके पैसे वापस लौटाए जाएंगे।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी किया रीट्वीट
सीएम मान के इस ट्वीट को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी रीट्रीट किया है। उन्होंने अपने ट्रीट में लिखा कि ये वह काम है जो कि आज तक कोई भी सरकार नहीं कर पाई है। उन्होंने अपने ट्रीट में कहा कि किसी भी सरकार की नियत ही नहीं थी। पुरानी सरकारें उस ग्रुप के साथ जुड़ी हुई थी। अगर हम लाखों लोगों को उनके पैसे वापस दिलाने में कामयाब हो जाते हैं तो ये बहुत बड़ा काम होगा। उन लाखों लोगों की दुआएं मिलेंगी।