Mariton होटल एक बार फिर विवादों में.., होटल के रूम से सोने का हार हुआ चोरी, होटल का स्टाफ निशाने पर, लोग mariton होटल में बुकिंग से डरने लगे
Mariton होटल एक बार फिर विवादों में..
होटल के रूम से सोने का हार हुआ चोरी
होटल का स्टाफ निशाने पर
लोग mariton होटल में बुकिंग से डरने लगे
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) GT रोड पर स्तिथ होटल Mariton आए दिन विवादों में घिरा रहता है। कभी महिला कर्मी से छेड़छाड़ तो कभी कर्मियों की तनख्वाह न देना। अब होटल के कमरे से सोने का हार चोरी हो गया है। मालकीत सिंह निवासी दिल्ली ने थाना रामा मंडी की पुलिस को शिकायत में कहा की उनकी पत्नी होटल Mariton में रुकी हुई थी जहां कमरे के अंदर से उनका 5 तोले का सोने का हार कुछ अज्ञात ने चुरा लिया है। यहां तक की होटल प्रबंधन ने उनके साथ कोआपरेट भी नहीं किया। पुलिस अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

