लुधियाना की पशु चारा फैक्टरी में भीषण आग, इलाके में फैला घना धुआं

5,NOVEMBER दमकल कर्मियों के अनुसार, फैक्टरी में बड़ी मात्रा में पशु चारा होने के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे बुझाने में कठिनाई आ रही है। फैक्टरी की दीवारों में बने सुराखों से भी धुआं लगातार बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियाँ भी तैनात की गई हैं।लुधियाना के बहादुर के रोड स्थित एक पशु चारा बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी से उठता काला धुआं आसमान में फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को फोन किया, जिसके बाद विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।घटना की जानकारी मिलते ही थाना सलेम टाबरी पुलिस भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच जारी है।आग लगते ही आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं।

