breakingCrimeJalandharPunjab

मोटरसाइकिल सवारों ने मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे युवकों पर की फायरिंग, एक की मौत

लुधियाना जिले के समराला क्षेत्र के गांव मानकी में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चार हमलावरों ने गांव के मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह (23) निवासी मानकी के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम धरमवीर सिंह बताया गया है। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

खन्ना के एसपी (आई) पवनजीत चौधरी ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि मामला गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *