मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सैनी होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री
वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सांसद नायब सैनी को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है और वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैनी आज (मंगलवार) शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खट्टर ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पद छोड़ा था।

