नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर लिया आशीर्वाद,वंदे भारत की खबर पर लगी मोहर
वंदे भारत(हर्ष शर्मा) नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले नायब सिंह ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दिलचस्प बात ये रही कि जेजेपी के भी चार विधायक देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, जोगीराम और राम निवास शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।
नायब सिंह सैनी को मंगलवार (12 मार्च) को विधायक दल का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकत कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा में अपने फैसले से सबको चौंका दिया। मनोहर लाल खट्टर सहित सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इस तरह से राज्य में जेजेपी के साथ बीजेपी का गठबंधन लोकसभा चुनाव से पहले टूट गया।
फिलहाल, मीटिंग में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी भी शिरकत करेंगे। हरियाणा में नवंबर 2024 में भाजपा सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। फिलहाल, यहां पर भाजपा और जजेपी की गठबंधन सरकार है। 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 40 सीटें जीती थी। लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई थी। कांग्रेस को जहां 31 सीटें मिली थी। जनता जननायक पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी और भाजपा ने जजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। पर लोकसभा चुनाव को सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा में दुष्यंत चौटाला के बीच मतभेद चल रहे हैं। फिलहाल लोकसभा चुनाव में भाजपा और जजेपी में गठबंधन ना होने की चर्चाएं थी पर मंगलवार को दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। भाजपा अकेले 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, जजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

