news

अनाज ढुलाई घोटाले में अब ED ने शुरू की जांच, सिंगला को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ले सकती है एजेंसी

वंदे भारत – प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए अनाज ढुलाई घोटाले में विजिलेंस के बाद अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले ही ईडी ने पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के 25 ठिकानों पर छापामारी की थी।

अब इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार एवं विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे राकेश कुमार सिंगला को पकड़ने के लिए ईडी शीघ्र ही इंटरपोल की मदद ले सकती है। हालांकि ईडी अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा
कि ईडी इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। सिंगला अभी कनाडा में है।

उसके खिलाफ विजिलेंस ने पहले ही रेड कार्नर नोटिस जारी कर रखा है। उधर अदालत ने भी उसे भगोड़ा करार दे रखा है। साफ है कि अब जांच एजेंसियां आने वाले दिनों में सिंगला पर भी और शिकंजा कसेंगी। इसके साथ ही मनी लांड्रिंग का मामला होने के चलते इसकी गाज कई कारोबारियों पर भी गिर सकती है।
इसमें लुधियाना के कई बड़े कालोनाइजर और बिल्डर्स सहित कई नामी लोग भी जांच में शामिल किए जा सकते हैं। विभाग की ओर से जो दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं, उसमें कई अन्य लोगों के भी इस घोटाले में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस जांच प्रक्रिया को बारीकी से देखने के लिए विभाग की ओर से कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए विभाग द्वारा इस घोटाले की पूर्ण सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।


लोगों को साथ लेकर सिंगला की बंद कोठी की ईडी ले चुकी है तलाशी
हाल ही में लुधियाना में हुई कार्रवाई के दौरान ईडी ईडी की ओर से राजगुरु नगर स्थित आरके सिंगला की घर पर भी दबिश दी गई थी और इस दौरान पूरे घर को घंटों खंगाला गया था। इस बंद पड़ी कोठी में इलाका पार्षद पति
सुनील कपूर को भी मौके पर बुलाया गया था।
इस दौरान अधिकारियों को बैंक से आए कुछ स्टेटमेंट सहित कई तरह की जानकारियां मिली है। घर कई महीनों से बंद होने के चलते लाबी में कई बैंकों और अन्य पत्रचार को भी ईडी साथ ले गई थी। इससे पूर्व सिंगला और उनकेपरिवार के बैंक खाते और लाकर भी सीज किए जा चुके हैं। इंटरपोल की मदद से सिंगला को कनाडा से भारत लाया जा सकता है।