Weather

जालंधर व लुधियाना समेत पंजाब के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश, घने बादलों से छाया अंधेरा

वंदे भारत – सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को जालंधर में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश (Heavy rain in Jalandhar) शुरू हो गई। बादल इतने घने छाए की शहर में पूरी तरह से अंधेरा छा गया है।
बारिश इतनी तेज है कि इसके कारण दोपहिया वाहनों के अलावा करो एवं अन्य वाहनों को भी सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल लुधियाना का है। यहां भी तेज हवाओं के साथ तेज बारिश (Heavy Rain in Ludhiana) शुरू हो गई है। बारिश इतनी तेज है कि सड़कें पूरी तरह खाली हो गई है।