news

अब जालंधर के थाने भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने थाने को बनाया निशाना

वंदे भारत-(हर्ष शर्मा) चोरी की वारदातें जहां शहर में रूकने का नाम नहीं ले रही है वहीं इसी बीच अब चोरों को पकड़ने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। शहर में अब चोर थाने में घुसकर चोरी की वारदातें करने में लग गए है। ऐसा ही वाकया थाना-8 के अंदर हुआ है

जहां थाने में घुसकर चोर थाने के मालखाने तक पहुंचा और वहां से टीवी चुरा कर भाग निकला। वहीं हाथ में टीवी लिए भाग रहे चोर पर थाने के संतरी की नजर पड़ गई। इस दौरान संतरी के होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर अन्य मुलाजिमों के साथ पीछा करके चोर को टीवी समेत काबू कर लिया

थाने में दर्ज की गई एफआईआर में एएसआई चरणजीत सिंह ने बयान दिए कि वह थाने में मौजूद थाइसी दौरान संतरी सरदूल सिंह ने ‘चोर- चोर’ का शोर मचाया तो उन्होंने टीवी उठाकर भाग रहे चोरा का पीछा करके उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गौतम पुत्र राजेश निवासी रामनगर के रूप में हुई है।