news

उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से दहले लोग, भूकंप का केंद्र रहा अफगानिस्तान

उत्तर भारत में भूकंप के झटकों से दहले लोग,
भूकंप का केंद्र रहा अफगानिस्तान

वंदे भारत- इस समय कि बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। डर की वजह से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके पंजाब के अतिरिक्त चंडीगढ़ ,दिल्ली एनसीआर ,जम्मू कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि भूकंप के झटके पाकिस्तान के अलावा इस्लामाबाद और कराची में भी महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी में पता चला है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान है। अफगानिस्तान का फैजाबाद का इलाका भूकंप का केंद्र था।