पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में हो रहा है असफल, सरेआम युवाओं ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी , वीडियो हुई वायरल
वंदे भारत– पंजाब में मोगा के बस स्टैंड के पास एक गुंडागर्दी की वीडियो सामने आई है ।

जहां कुछ लड़कों की तरफ से 2 युवाओं को सरेआम बस स्टैंड के करीब बुरी तरह से मारा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पता लगा है कि थाना सिटी साउथ भी सिर्फ 100 मीटर दूर था।

ऐसी घटना बहुत ही शर्मनाक है। इससे साबित होता है कि पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेवारी निभाने में असफल रह रहा है।


