Crime

पुलिस कर्मचारियों ने मैडिकल करवाने लाए आरोपियों को मारे थप्पड़ और मुक्के, वीडियो वायरल

वंदे भारत- सिविल अस्पताल में दो आरोपियों का पुलिस मुलाजिम मैडिकल करवाने लाए थे। उस समय देखने को मिला कि पब्लिक के बीचों बीच पुलिस मुलाजिम आरोपियों को पिटता रहा। कभी थप्पड़ तो कभी मुक्के मार रहा था।

वहां पर एक व्यक्ति ने एक सारी घटना अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली। जोकि यह वीडियो आग की तरह वायरल हो गई है। पुलिस मुलाजिमों से जब पूछा गया तो उन्होने बताया कि वह आरोपियों को 109 कलंदरे के संबंध मे मैडिकल करवाने के लिए लाए थे। मगर उन्होने मारपीट नहीं की। हालांकि, वीडियो में साफ तौर से वह आरोपियों को मारते नजर आ रहे थे। उधर, सिविल अस्पताल के चौकी इंचार्ज का कहना है कि यह उनके इलाके का मामला नहीं है। पुलिस मुलाजिम किसी अन्य थाने से संबंधित होगें।