गौराया स्लाटर हाउस की सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस, आरोपियों का कबूलनामा सुनकर उड़ जाएंगे होश
वंदे भारत-जालंधर के गौराया में गौमांस पैक होकर दिल्ली भेजा जाता था, वहीं से दूसरे राज्यों तक सप्लाई चेन बनी हुई थी। गौमांस सप्लाई कर रहे पाचों आरोपित दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के पहले दिन आरोपितों ने गौमांस की सप्लाई चेन की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गौराया से तीन क्विंटल गौमांस बरामद किया था। बिहार के कुलियां मंडिया बकचुआ के बेगूसराय निवासी करीम मियां, जोहर मियां, उत्तर प्रदेश जैतीपुर मुरादाबाद के मोहिन, गौराया के गांव कोट गरेवाल के अवतार चंद, इंदना कलासके गौराया के सुरिंदर पाल से पुलिस पूछताछ कर रही है।

स्लाटर हाउस का मुख्य संचालक अवतार चंद है। गौराया के कस्बा दोसांझ में गाय काट कर लाई जाती थी और यहां पर पैकिंग की जाती थी।
जानकारी के मुताबिक आरोपित गौमांस की एडवांस बुकिंग के बाद सड़कों पर घूम रही गाय को पकड़ते और गुप्त ठिकाने पर पहुंचा कर उसको काटा जाता था। अलग-अलग हिस्सों को दोसांझ पैकिंग हाउस तक पहुंचाया जाता और यहीं से डिलिवरी आगे भेजी जाती।गौ हत्या करने वालों की जानकारी शिव सेना बाल ठाकरे के सदस्यों को लगीं तो वे पुलिस के साथ जोसांझ कस्बे तक पहुंचे।

पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।थाना प्रभारी सुरिंदर कुमार ने कहा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों से अहम जानकारियां मिली है। गौमांस की सप्लाई चेन को तलाशने पर काम किया जा रहा है। संवेदनशील मामला होने कारण अभी जानकारी सांझा नहीं कर सकते
आरोपित बुधवार तक पुलिस रिमांड पर है। शिव सेना बाल ठाकरे के कार्यकारी प्रधान रोहित जोशी ने कहा जालंधर से गौमांस कहां-कहां सप्लाई हो रहा था पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।ये धर्म और आस्था से जुड़ा मामला है। जानकारी मिलने के बाद पता चलेगा कहीं होटल में ग्राहकों को गौमांस तो नहीं परोसा जा रहा।
